Advertisement

अदाणी यूनिवर्सिटी और आईआईटी मंडी के बीच पार्टनरशिप

 

अहमदाबाद, मार्च, 2026: अदाणी यूनिवर्सिटी ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) मंडी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत एकेडमिक और रिसर्च सहयोग के लिए एक स्पष्ट फ्रेमवर्क तैयार किया गया है।
इस समझौते के तहत जॉइंट रिसर्च प्रोजेक्ट, साथ में रिसर्च पेपर प्रकाशित करना, फैकल्टीऔर स्टूडेंट एक्सचेंज और इंटर्नशिप के अवसर शामिल हैं। इसके अलावा दोनों संस्थान मिलकर रिसर्च फंडिंग के मौके तलाशेंगे, सेमिनार और कॉन्फ्रेंस आयोजित करेंगे और शॉर्ट- टर्म प्रोग्राम जैसे एग्जीक्यूटिव एजुकेशन, समर स्कूल और डिजिटल कोर्स भी शुरू करेंगे।
पाँच वर्ष की यह साझेदारी अलग-अलग क्षेत्रों में एकेडमिक जुड़ाव बढ़ाने और रिसर्च को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम् कदम मानी जा रही है। इससे छात्रों और फैकल्टी को ज्यादा संसाधन, साझा अनुभव और एक-दूसरे से सीखने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
अदाणी यूनिवर्सिटी के लिए यह सहयोग अपने रिसर्च सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर काम किया जा
रहा है। यह एमओयू इंडस्ट्री से जुड़े लर्निंग को अकादमिक रिसर्च के साथ जोड़ने और इनोवेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य को भी आगे बढ़ाता है।
यह साझेदारी उच्च शिक्षा के उस बदलते रुझान के साथ भी बखूबी मेल खाती है, जहाँ संस्थान जटिल चुनौतियों का समाधान निकालने के लिए एक-दूसरे के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और साझा लर्निंग मॉडल को अपना रहे हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh