Advertisement

नववर्ष सांस्कृतिक महोत्सव व भजन संध्या

श्रीमदभगवत गीता वैदिक न्यास के तत्वावधान में  भारतीय नव वर्ष पर पूरे शहर से गीता संदेश यात्रा निकाली गई। जो कि कमला नगर स्थित जे के मंदिर पर एकत्रित हुई। जहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुरुषोत्तम जी महाराज, जसवीर सिंह भाटिया, अरूण चैतन्य पुरी महराज,भीख तिवारी व डा उमेश पालीवाल ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर  प्रांत के संघ संचालक पुरुषोत्तम जी महाराज ने किया। मंच का संचालन प्रतीक त्रिवेदी ने किया।  जसवीर सिंह भाटिया ने कहा कि भारतीय नवयुवकों को गीता के उद्देश्य अपने व्यक्तित्व में उतारना चाहिए।  डा उमेश पालीवाल ने कहा कि सन् 2022 में गीता की शुरुआत हुई थी। आज घर घर तक गीता पहुंच गई है। हमारा उद्देश्य नवयुवकों को जागरूक करके गीता के संदेश का प्रचार प्रसार करना है।भजन गायक प्रदीप श्रीवास्तव के भजन सुनकर आये अतिथि भावविभोर हो गये। इसमें प्रमुख रूप से अरूण चैतन्य पुरी महराज, जितेन्द्र दास जी महाराज, सुधीर भाई मिश्रा, अशोक तिवारी,मुकेश पालीवाल,कमल त्रिवेदी,डा के के शुक्ला, राजीव महाना,राजेश शुक्ला, सचिन शुक्ला,हरदीप सिंह सहगल,सिमरन कौर, परमानन्द शुक्ला,डा रोचना विश्नोई, संगीता गुप्ता आदि लोग मौजूद रहीं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh