रमजान के 30 रोज़े पूरे हो गये,आज ईद बहुत धूम धाम से मनाई जा रही है। जाजमऊ स्थिति दादा मियां की मजार पर सुबह सुबह पहली नवाज 8 बजकर 30 मिनट पर पढ़ी गई। जिसमें हजारों लोगो ने नमाज अदा कि। पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इस बाबत मौलाना हशीब अख्तर ने कहा कि ईद परवरदिगार पर बड़ी नियामत व खुशियों का त्योहार है। देश में अमन चैन कायम रहे। हमारा देश आगे तरक्की करें। हम सभी भाई चारे के साथ रहे, आज मौजूदा हालात में कोम, संस्था व नई पीढी को गरीब, असहाय व जरूरतमंद की मदद करती रहनी चाहिए। समाज सेवी अनवर हुसैन ने कहा कि जाजमऊ में दादा मियां मजार व सिद्ध नाथ मंदिर दोनों ही बहुत प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। यहां पर दोनों समुदाये के लोग अमन और चैन के साथ त्योहार मनाते आ रहे हैं। आज नवरात्रि का तीसरा दिन है मां दुर्गा की कृपा हमेशा सब पर बनी रहे। मुस्लिम भाई ईद का त्यौहार मना रहे हैं। पूरे देश में जाजमऊ ने एक अलग स्थान बना रखा है। दोनों समुदायों के लोग एक दूसरे के त्योहार को बहुत ही धूम धाम से मनाते हैं। ईद का त्यौहार हमे यह सिखाता है कि असली खुशी दूसरों की मदद करने में है। समाज के हर तबके को साथ लेकर चलने में है। मस्जिदों में अमन कि दुआए गूंजती है। एक दूसरे से गले मिलकर नफ़रतो को मिटाने का संदेश देते हैं । हमे यह संकल्प लेना चाहिए बड़ों का आशीर्वाद लेना व छोटो को ईदी देना। भाई चारे के साथ शांति को बनायें रखना हमारा मकसद होना चाहिए। इसमें प्रमुख रूप से शाहिदी सहाब,अनार सिंह,फखर अहमद, फ़ैज़ आलम, गुडडू अली, अनवर हुसैन, जे पी शर्मा, अब्दुल इरशाद, नौशाद आलम,इसरार,मो आमिर,मो कैफ, मोहम्मद अनस खान, ऊजेर खान आदि लोग मौजूद रहे।
`


















