Advertisement

नवरात्र में आशा देवी मंदिर प्रांगण में हुआ भंडारा कन्या पूजन के साथ श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

कानपुर। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर कल्याणपुर क्षेत्र के आशा देवी मंदिर प्रांगण में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। विधि-विधान से मां आशा देवी मैया की पूजा-अर्चना के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान दो दर्जन से अधिक कन्याओं का पूजन किया गया और दक्षिणा प्रदान की। कन्या पूजन व माता के प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन समाज सेवक रवि वाजपेई ने किया। उन्होंने श्रद्धा भाव से कन्याओं के चरण धोकर उन्हें भोजन कराया और उपहार भेंट किए। श्रद्धालुओं ने भी कन्या पूजन में भाग लेकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारे में प्रसाद के रूप में हलवा व चने का वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से ग्रहण किया। आयोजकों ने व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा। प्रसाद वितरण के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई थीं, जिससे व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रही। मंदिर परिसर में साफ-सफाई की भी बेहतर व्यवस्था देखने को मिली। आयोजन में क्षेत्रीय लोगों के साथ कई राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने भी सहभागिता की। सभी ने मां आशा देवी माता के दरबार में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। प्रसाद वितरण में मुख्य रूप से रवि बाजपेई के साथ राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रसाद वितरण में सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों व “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजक रवि बाजपेई ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर ऐसे आयोजनों से समाज में एकता व भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। स्थानीय लोगों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे सफल बताया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गुड्डू सिंह, मंजुल दीक्षित, अशोक सिंह दद्दा, विनोद बाजपेई, देवेंद्र त्रिपाठी, रामू शुक्ला, नागेंद्र सिंह, शिवम तिवारी, शिवम दिक्षित, शोभित दीक्षित, राम जी वाजपेई, महेंद्र अग्निहोत्री, विशाल,मोनू तोमर, सोनू तिवारी, अनुज मिश्रा, उत्कर्ष अग्निहोत्री, गोपाल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh