Advertisement

चकेरी जाजमऊ जे के कालोनी में पार्को के अवैध कब्जे हटाये गए

खबर कानपुर यू पी से

श्रम विभाग की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के मामले में श्रम विभाग की टीम ने जेके कालोनी स्थित पार्क में अवैध रूप से कब्जा किये अवैध इमारतों को जेसीबी द्वारा ढहा दिया गया इस दौरान भारी पुलिस बल एसीपी कैंट समेत आरआरएफ बल मौजूद होकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ अवैध कब्जों को खाली करवा रहा है। आपको बता दें कि श्रम विभाग ने आदेश जारी कर दिये है कि चकेरी थाना क्षेत्र के अंदर चार पार्क बने हुए हैं जिनमें अवैध रूप से इलाकाई लोगों का कब्जा करने की सूचना मिल रही थी और उन्होंने वहां पर डेरा भी जमा रखा था जिसके बाद श्रम विभाग तुरंत एक्शन मोड पर आया और मंगलवार को जेके कॉलोनी स्थित पार्क में अवैध रूप से कब्जा करने वालों खिलाफ अभियान चलाते हुए गलत तरह से कब्जा करने वालो की इमारतों को जेसीबी द्वारा ढहा दिया गया । इस दौरान एसीपी केंट समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद होकर पार्क के अतिक्रमण को खाली करवाने में जुटा हुआ है।

कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh