Advertisement

प्रीपेड मीटर में गड़बड़ी के विरोध में केस्को मुख्यालय में सौंपा ज्ञापन

समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में कस्को द्वारा लगाए जा रहे हैं प्रीपेड मीटर में गड़बड़ी के विरोध में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल ने सपा नगर अध्यक्ष डॉ इमरान के नेतृत्व में केस्को मुख्यालय जाकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष डॉ इमरान ने बताया कि कानपुर शहर में कैसा द्वारा लगाए जा रहे प्रीपेड बिजली मीटर में हमेशा तकनीकी खराबी के कारण बहुत तेज चलते हैं केसा द्वारा बिजली का बढ़ा हुआ बिल के नाम पर उपभोक्ताओं को लूटने का कार्य कर रहा है जब से शहर में प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं तब से प्रीपेड मीटर बिजली उपभोक्ताओं के लिए परेशानियों का सबब बन गए है। डॉ इमरान ने आगे बताया कि केस्को द्वारा उपभोक्ताओं को बिना अवगत कराएं इलेक्ट्रॉनिक साधारण मीटर को प्रीपेड में तब्दीली कर रहे हैं सड़कों पर ट्रांसफार्मर न लगाया जाए गीता नगर रामलीला मैदान के पीछे मलिन बस्ती में मीटर लगाने की मांग की प्रीपेड मीटर पूरी तरह फेल हो चुके हैं प्रीपेड मीटर की जगह साधारण इलेक्ट्रॉनिक बिजली मीटर लगाए जाएं प्रीपेड मीटर के नाम पर कैस्को कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं से अवैध वसूली का एक जरिया बन गया है इस अवसर पर डॉ इमरान अभिषेक गुप्ता मोनू, गोपाल अग्रवाल आसिफ कादरी आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh