कल्यानपुर ब्लाक से सभी प्रधानों की सहमति से ग्राम पंचायत गम्भीरपुर कछार के प्रधान राजेश यादव को अध्यक्ष प्रधान संघ चुना गया है। इस मौके पर सभी प्रधानों ने अपने विचार रखे। राजेश यादव छात्र नेता रहे है। एलएलबी की पढ़ाई की है। शुरू से ही उनका स्वभाव सबकी मदद करना है। गांव में जबसे प्रधान बने है गांव की साफ सफाई से लेकर सभी जरूरतमंदों की मदद भरपूर करते है। साथ में आज प्रधान- किशोर निषाद, रतना यादव, निर्मला, सुनिता पाल, पूनम सिंह, राजा राहुल सिंह, कुषमा निषाद, कमल कुमार, नरेंद्र कुमार, चंद्रशेखर यादव, राजेश सिंह, सुशील कुमार, रामदीन, अमित सिंह, निशा शुक्ला, काजल देवी, अल्पना कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, रामनरेश पाल, बलवीर यादव, विनोद निषाद प्रधान मौजूद रहे।
प्रधान राजेश यादव को अध्यक्ष प्रधान संघ चुना गया


















