कानपुर
वार्ड-82 जरौली फेस 2 में आज पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.राजीव गांधी जी की 77 वीं जयंती को सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया
इस अवसर पर सेवादल का योद्धा,लगायेगा पौधा” कार्यक्रम के अन्तर्गत बृहद बृक्षारोपण जिलाध्यक्ष/हमीरपुर प्रभारी सुशील सोनी ने शिवाजी चिल्ड्रन एकेडमी की संस्थापक जी के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसी क्रम में कांग्रेस सेवादल ने स्कूल के मैदान में 11 पौधे नीम और 11 पौधे सागवान के पौधे स्थापित किए सुशील सोनी जी ने बताया राजीव गांधी के नेतृत्व में ही कांग्रेस पार्टी ने 408 सीटों के बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाई थी।
1. राजीव गांधी को हिन्दुस्तानी शास्त्रीय और आधुनिक संगीत पसंद था, उन्हें रेडियो सुनने तथा फोटोग्राफी का भी शौक था। राजीव गांधी को सुरक्षाकर्मियों का घेरा बिलकुल पसंद नहीं था। वे अपनी जीप खुद ड्राइव करना पसंद करते थे।
2. देश में बिजली, तकनीक और कंप्यूटर सेवा बहाल करने पर उनका हमेशा से जोर था और आज देश में अगर इतनी तेजी से कंप्यूटर तकनीक बदली है तो इसमें राजीव गांधी का योगदान अमूल्य माना जाएगा।
3. 21 मई 1991 को राजीव गांधी विशाखापट्टनम से चुनावी अभियान को पूरा करने के बाद श्रीपेरुंबदूर में रुके जो कि मद्रास से 22 किलोमीटर दूर है। यहां पर वह अपनी कार से उतकर उस जगह की ओर पैदल ही चल पड़े जहां से उन्हें भाषण देना था।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष/हमीरपुर प्रभारी सुशील सोनी,जिला उपाध्यक्ष बिहारी लाल निषाद, जिला सचिव नीलम मिश्रा,जिला सचिव शीलू दुबे, अल्पसंख्यक के चेयरमैन मोहम्मद जावेद,जिला सचिव मान सिंह यादव,जिला सचिव रेनू सिंह,प्रिया सिंह,शालू,श्याम,रंजना शुक्ला,अनीता,सोनी,संतोष श्रीवास्तव,विकास पांडे, मनीष कुमार,रेनू सिंह,प्रेम नारायण प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।


















