Advertisement

बरखारानी प्रतियोगिता में कानपुर की कंचन सिंह विजेता घोषित हुईं

सामाजिक संस्था ऑल इंडिया वूमन डेवलपमेंट एंड ट्रेनिंग सोसाइटी द्वारा बरखा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे देश से महिलाओ ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय परम्पराओं को जीवत रखना हैं। बरखारानी पारम्परिक भेषभूषा, सोलह श्रृंगार एवं फूलों के गहने प्रतियोगिता में कानपुर की कंचन सिंह विजेता घोषित हुईं। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी रहे। ऑनलाइन होने वाले इस बरखा महोत्सव में कई तरह की प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया था। लोकगीत, लोकनृत्य, भारतीय वाद्य यंत्रों का वादन, राधा कृष्ण की झांकियां, अन्य साज -सज्जा, बरखा क्वीन, मिट्टी के बरतन में खाना बनाना व परोसना, मेहंदी आदि सहित भिन्न -भिन्न प्रकार का हुनर रखने वाले लोगों ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। संस्था की डायरेक्टर व बरखा महोत्सव की आयोजक डॉ. बिंदू सिंह व उनकी निर्णायक टीम ने सभी प्रतियोगिताओ के परिणाम घोषित किये। निर्णायक मंडल में गायत्री सिंह, कविता सिंह, नैना चौहान, विपिन निगम, प्रभा पांडेय, सुरभि त्रिपाठी, देशराज, बलजीत कौर आदि ने विजेताओं की घोषणा की। बरखारानी पारम्परिक भेषभूषा, सोलह श्रृंगार एवं फूलों के गहने प्रतियोगिता में कानपुर की कंचन सिंह विजेता घोषित हुईं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh