कानपुर के थाना जाजमऊ के मनोहर नगर का रहने वाले एक युवक ने अपनी अपहरण की झूठी कहानी रचकर मां से एक लाख रुपए की फिरौती की मांग की। वहीं पुलिस ने बुधवार को चौकाने वाला खुलासा किया।
एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह के अनुसार बीती 26 अप्रैल को थाना जाजमऊ के मनोहर नगर की रहने वाली महिला सकीना ने बेटे की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सकीना ने पुलिस को जानकारी दी थी, कि उनके बेटे को अपहरण करके गाजियाबाद में रखा गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो टीम गाजियाबाद भेजी। जहां से कॉल डिटेल के माध्यम से टीम उसके मौसेरे भाई फ़रमान उर्फ कस्सू (20) को गाजियाबाद से हिरासत में लेकर कानपुर ले आए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को दोनों आरपी फैज़ और फ़रमान को को जेल भेज दिया।
मोहम्मद नईम की रिपोर्ट


















