Advertisement

अमर शहीद गंगू बाबा के शहादत दिवस पर पुष्पांजलि सभा आयोजित

 

कानपुर, 05 जून 2026। अमर शहीद गंगू बाबा स्मारक समिति के तत्वावधान में क्रांतिकारी अमर शहीद गंगू बाबा के शहादत दिवस पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालने के साथ गोष्ठी और पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया।

1857 की क्रांति में चुन्नीगंज निवासी गंगू बाबा ने नाना साहब पेशवा की सेना में सूबेदार रहते हुए अंग्रेजों को अपनी बहुबली ताकत का लोहा मनवाया। अंग्रेजों ने उन्हें पकड़कर चुन्नीगंज के नीम के पेड़ पर फांसी दे दी थी।

सभा में सुरेश बाल्मीकि राका, अध्यक्ष अनिल सागर, सांसद रमेश अवस्थी, पूर्व विधायक संजीव दरियावादी, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पवन गुप्ता, राजेश कुमार तिलकधारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे और शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh