Advertisement

कानपुर के जाजमऊ में टेनरी में लगी आग, कर्मचारियों ने आग पर खुद पाया काबू

कानपुर: जाजमऊ स्थित हिमालयन टेनर्स के स्प्रे रूम में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। बताया जा रहा है कि टेनरी में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, लिहाजा कर्मचारियों ने खुद ही सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाया। कर्मचारियों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी, लेकिन उनके मुताबिक गाड़ी करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद भी दमकल की कोई गाड़ी नहीं पहुंची। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नुकसान का आंकलन अभी नहीं हो सका है।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh