Advertisement

कानपुर में श्रीमद्भागवत कथामृत एवं भविष्य मालिका कथा का आयोजन

कानपुर। कोयला नगर स्थित नीलशा मैरिज लॉन में 9 से 15 जून 2026 तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक श्रीमद्भागवत कथामृत (जगन्नाथ संस्कृति), भविष्य मालिका कथा एवं विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य मानव कल्याण, धर्म जागरण और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार बताया गया है।
आयोजकों ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि कथा का वाचन जगन्नाथ संस्कृति के विद्वान पंडित डॉ. काशीनाथ मिश्र कर रहे हैं। कार्यक्रम में भविष्य मालिका ग्रंथ से जुड़े विभिन्न विषयों, उसके आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व तथा मानव जीवन में धर्म और आध्यात्मिक मूल्यों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
भविष्य मालिका को प्राचीन सभ्यतागत ग्रंथ माना जाता है, जिसमें भविष्य से जुड़े अनेक संकेतों का उल्लेख होने का दावा किया जाता है। आयोजन के दौरान वैश्विक परिस्थितियों, सामाजिक बदलावों और आध्यात्मिक जागरण से जुड़े विषयों पर भी विचार रखे जाएंगे। साथ ही परिवार एवं समाज के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जाएगा।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर कथा, यज्ञ एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन का लाभ लेने की अपील की।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh