Advertisement

कानपुर से बड़ा खुलासा: 2.52 करोड़ की क्रिप्टो ठगी, बिजनौर से आरोपी गिरफ्तार

कानपुर पुलिस को उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब साइबर थाने ने 2.52 करोड़ रुपये की साइबर क्रिप्टो ठगी के मामले में बिजनौर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया । यह गिरोह सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए लोगों को फर्जी क्रिप्टो प्लेटफॉर्म पर निवेश का झांसा देकर ठगी को अंजाम देता था। बड़े अनोखे तरीके से पहले अपने शिकार को एक फर्जी झूठा मैसेज भेज कर उसे फोन पर दोस्ती बढ़ाता था और फिर अपनी बातों से विश्वाश में ले कर उसके साथ ठगी का पूरा प्लान एक्जीक्यूट करता था।

कानपुर के नवाबगंज निवासी अनिल कुमार सिंह चौहान के साथ (जो कि स्वयं एक रिटायर्ड बैंक कर्मी है) यह बड़ी ठगी हुई। दरअसल, उनके मोबाइल पर ‘इरा रेड्डी’ नाम की महिला का पहले आकस्मिक, फिर दोस्ती और फिर निवेश सलाहकार के रूप में संपर्क हुआ। इस महिला ने ‘COINEX’ नाम की एक फर्जी ऐप डलवाई और छोटे-छोटे रिटर्न देकर पीड़ित का विश्वास जीत लिया। इसके बाद तो लालच और भावनात्मक दबाव बनाकर पीड़ित से करीब 2 करोड़ रुपये ऐंठ लिए गए। जब पीड़ित ने पैसे निकालने की कोशिश की, तो रिस्क कंट्रोल, एंटी मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स के नाम पर और पैसे मांगे गए। इस तरह कुल 2.52 करोड़ रुपये की ठगी हुई।

पुलिस ने तकनीकी जांच और बैंक ट्रांजैक्शन ट्रेल के आधार पर आरोपी विपिन कुमार को बिजनौर से दबोचा। पूछताछ में पता चला है कि यह आरोपी पीड़ित के 45 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाकर आगे क्रिप्टो में बदलने का काम करता था। ध्यान देने वाली बात यह है कि इससे पहले इसी मामले में 3 अन्य आरोपियों को भी जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार अभी जांच जारी है और संभवतः इसमें और भी लोगों के पकड़े जाने की संभावना बनी हुई है । जांच में बैंकों और बैंक कर्मियों की संलिप्तता की भूमिका की तलाश भी की जा रही है ।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh