Advertisement

विश्व स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

इंडियन रेडक्रास सोसायटी व श्री रामलला आरोग्य धाम हास्पिटल के तत्वावधान में आज विश्व स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रान्त संघ संचालक भवानी भीख सिंह व अध्यक्ष डा उमेश पालीवाल ने दीप प्रज्वलित करके किया। प्रान्त संघ संचालक भवानी भीख सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति सबसे बड़ा दानी होता है। आज भारत देश में रक्त दान में कमी आ रही है। नवयुवको को आगे आकर इसमें भाग लेना चाहिए। तीन माह में रक्त पुनः बनकर तैयार हो जाता है। डा उमेश पालीवाल ने कहा  समय समय पर रक्त दान करने से शरीर की सभी प्रकार की जांच भी हो जाती है। आज हैपेटाइटिस, एड्स, ब्लड की कमी बहुत सी बीमारियों की निःशुल्क जांच भी हो जाती है। 45 वर्ष से ऊपर का व्यक्ति भी रक्त दान कर सकता है। आज हमारे छोटे से आवाहन पर सैकड़ों लोगो ने शिरकत किया।  इस रक्त दान शिविर में प्रमुख रूप से भवानी भीख,डा उमेश पालीवाल,डा पूजा अवस्थी,डा अंगद सिंह,शेष नारायण त्रिवेदी पप्पू भाई,नीतू सिंह,सीमा अग्रवाल,ए एन द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh