Advertisement

चित्रकूट धाम यात्रा के लिए बस रवाना: श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

 

कानपुर। धार्मिक और आध्यात्मिक यात्राओं की कड़ी मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कानपुर के ग्वालटोली चौराहे से शनिवार की रात को श्री युवा आदर्श कसौधन सेवा समिति द्वारा चित्रकूट धाम चारों धाम यात्रा के लिए एक विशेष बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बस को रवाना करने से पहले सभी तीर्थयात्रियों को माला पहनाकर और तिलक लगाकर उनके मंगलमय सफर की कामना की। श्री युवा आदर्श कसौधन सेवा समिति के प्रबंधक विजय कसौधन ने कहा कि चित्रकूट की धरती प्रभु श्री राम की तपोभूमि है। ऐसी पवित्र जगह की यात्रा का अवसर मिलना बड़े सौभाग्य की बात है। हमारी कोशिश है कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान हर संभव सुविधाएं मिलें ताकि उनकी भक्ति में कोई बाधा न आए। ​बस के रवाना होते ही पूरा क्षेत्र “जय श्री राम” और “चित्रकूट धाम की जय” के जयकारों से गूंज उठा। यात्रियों के लिए रास्ते में भोजन, पानी और ठहरने की उचित व्यवस्था आयोजकों द्वारा की गई है। श्रद्धालुओं ने इस बेहतरीन व्यवस्था और आयोजन के लिए श्री युवा कसौधन सेवा समिति का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विजय कसौधन, धर्म प्रकाश, कशोधन,शिव कुमार, कसौधन, अनमोल कसौधन,रौनक,कुसुम कशोधन, अवधेश कशोधन,अभिषेक, शिवकुमार गुप्ता, संजय गुप्ता ,समेत भक्तगण मौजूद रहे।

आमिर सोलंकी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh