कानपुर,आशा की किरण फाउंडेशन द्वारा आयोजित “मुस्कान उत्सव 2026” का भव्य आयोजन मर्चेंट्स चैंबर, कानपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में फाउंडेशन के विभिन्न शिक्षा केंद्रों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत, नाटक एवं अन्य कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया तथा सभी ने बच्चों की प्रतिभा एवं आत्मविश्वास की सराहना की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय कपूर, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक सलील विश्नोई एवं विधायक नीलिमा कटियार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी अतिथियों ने आशा की किरण फाउंडेशन द्वारा शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि आशा की किरण फाउंडेशन समाज के उन बच्चों के जीवन में नई रोशनी लाने का कार्य कर रहा है जिन्हें अवसरों की आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम फाउंडेशन के अध्यक्ष विपुल जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की सफलता में संस्था के मानद सलाहकार प्रमोद पांडेय, महासचिव वैष्णवी सक्सेना, उपाध्यक्ष ऋषभ जैन, कोषाध्यक्ष अरुण जैन, संरक्षक अनिल जैन, निर्मला जैन जी,महेंद्र कटारिया, देवेंद्र डांग, राहुल जैन, कमलेश गुप्ता, अचिन अरोड़ा मीडिया प्रभारी, पंकज गुप्ता तथा कार्यक्रम संयोजक अनुप जैन, अमोद जैन, वीरेंद्र गुलाटी एवं गोपाल दीक्षित का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में आशा की किरण फाउंडेशन परिवार ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के आयोजन में विशेष रूप से विपुल जैन , अनिल जैन , प्रमोद पांडे , गोपाल दीक्षित का विशेष योगदान रहा।
रजत तिवारी की रिपोर्ट


















