Advertisement

गंगा में दूषित पानी की वजह से मछलिया मरने में अधिकारी जागे

कानपुर के वाजिदपुर स्थित गंगा में दूषित पानी से लाखों मछलियों की मौत के मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को तीन सदस्यीय टीम ने जांच शुरू की। टीम ने गंगापुल से घटनास्थल तक सात स्थानों से पानी के नमूने इकट्टा किए। साथ ही एसटीपी, सीईटीपी और नमामि गंगे प्लांट में हो रहे जल शोधन कार्य का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार, पानी के नमूनों की जांच रिपोर्ट तीन दिन में आएगी, जिसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मछलियों की मौत जहरीले रसायनों, ऑक्सीजन की कमी या किसी अन्य कारण से हुई है। फिलहाल जांच जारी है

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh