Advertisement

श्री माहेश्वरी नवयुवक मण्डल ने खेलकूद प्रतियोगिताओं का किया आयोजन

 

कानपुर। श्री माहेश्वरी नवयुवक मण्डल द्वारा आगामी महेश नवमी के पावन उपलक्ष्य में विभिन्न खेलकूद और फन गेम्स प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में समाज के युवाओं और बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
मण्डल के पदाधिकारियों ने बताया कि महेश्वरी धर्मशाला में बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिन्हें जूनियर व सीनियर दो आयु वर्गों में बांटा गया था। वहीं, माहेश्वरी धर्मशाला में मनोरंजक फन गेम्स का आयोजन हुआ। जिसमें सभी ने जमकर आनंद लिया। बैडमिंटन प्रतियोगिता मे जूनियर वर्ग (बालक): एक कड़े मुकाबले में सम्भव काल्या ने शयेरान्श को 11-6, 11-8 से हराकर खिताबी जीत दर्ज की।
​जूनियर वर्ग (बालिका): शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सुचिता विजेता बनीं। ​सीनियर वर्ग ने रोमांचक फाइनल मैच में मधुर करनानी ने विजय महोता को 11-6, 11-5 से शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम की।
​जूनियर वर्ग ने आदविक शिवम मूंदड़ा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए सम्भव काल्या को सीधे सेटों में 3-0 से पराजित किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया।
​सीनियर वर्ग मे बेहद कशमकश भरे मुकाबले में माधव मल ने मधुर करनानी को 12-10, 11-8, 8-11 से हराकर जीत हासिल की।
23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा: इस बार बदला रहेगा मार्ग मण्डल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस वर्ष 23 जून को महेश नवमी का महापर्व अत्यंत धूमधाम से मनाया जाएगा।
शोभायात्रा के श्याम महोत्सव स्थल पहुँचने के पश्चात वहाँ पर भगवान महेश की भव्य आरती उतारी जाएगी। इसके बाद समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक अरविंद झवर और मीडिया संयोजक रोहित कुमार सारड़ा, विशाल जी राठी,जिसमें विशाल जी राठी, शिवम जी मूंदड़ा , राघव नोवाल, युवराज झावर, प्रियांक चांडक, मुख्य रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ‘माहेश्वरी लॉजिस्टिक्स’ के चेयरमैन नीरज लढ़ा उपस्थित रहेंगे।

आमिर सोलंकी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh