Advertisement

श्री लाडली परिवार द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

 

कानपुर की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्री लाड़ली जी परिवार के द्बारा मनीराम स्थित बम्बईया धर्मशाले में मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई , विधायक अमिताभ बाजपेई, बीजेपी नेता सुरेश अवस्थी व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद नीना अवस्थी मौजूद रहे। ।कार्यक्रम का शुभारंभ परिवार की अध्यक्ष आकांक्षा गुप्ता व महामंत्री अंजू खन्ना ने अतिथियों का स्वागत व सम्मान करके किया वहीं अतिथियों द्वारा 30 मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला अफजाई किया गया ।तत्पश्चात श्री लाड़ली जी परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर नवरात्रि की तर्ज पर कन्याओं का पैर धुलाकर तिलक लगाकर आरती उतारकर उपहार स्वरूप चांदी के नोट देकर विधि-विधान पूजन किया ।परिवार की अध्यक्ष आकांक्षा गुप्ता व महामंत्री अंजू खन्ना ने बताया कि ये परिवार प्रेमानंद महाराज की प्रेरणा से बनाया गया था परिवार का उद्देश्य समय समय पर सनातनी कार्यक्रम करते रहना है पिछले वर्ष भी छठी महोत्सव, मेधावियों का सम्मान और भी अन्य कार्यक्रम होते रहे हैं और ईश्वर की कृपा से आगे भी होते रहेंगे अभी परिवार में 1500 महिलाए निरंतर सेवाए दे रही है आगे श्री लाड़ली जी परिवार का स्तर और भी बढ़ेगा।इस अवसर पर ग्रीष्म अवस्थी, अध्यक्ष आकांक्षा गुप्ता , महामंत्री अंजू खन्ना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता गुप्ता, कोषाध्यक्ष सन्नो चौरसिया, वरिष्ठ मंत्री प्रिया वर्मा, मंत्री शिवानी खन्ना, पलक खन्ना, सुनीता गुप्ता , रूचि मल्होत्रा, गुनिका गुप्ता सहित छात्राओं के परिवार के अनेक सदस्य मौजूद थे।

आमिर सोलंकी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh