कानपुर। जेठ के महीने में पड़ रही रिकॉर्डतोड़ गर्मी और लगभग 45 डिग्री के आसमान छूते तापमान के बीच कानपुर के नेहरू नगर क्षेत्र में एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली। राहगीरों और स्थानीय निवासियों को इस चिलचिलाती धूप से राहत पहुँचाने के उद्देश्य से क्षेत्र में विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह समाज सेवा कार्यक्रम ‘शनि इलेक्ट्रॉनिक्स’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। दोपहर की कड़कती धूप में वहाँ से गुजरने वाले हर राहगीर, रिक्शा चालक, राह चलते राहगीरों और स्थानीय लोगों को रोक-रोकर ठंडा शरबत पिलाया गया। इस पुनीत कार्य में हौसला बढ़ाने के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से पार्षद पवन गुप्ता,पार्षदलक्ष्मी कोरी,पार्षद आलोक पांडेय व क्षेत्रीय जनता ने जताया आभार भीषण गर्मी और प्यास से बेहाल लोगों ने जब ठंडा शरबत पिया, तो उनके चेहरों पर सुकून साफ नजर आया। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने इस सामाजिक पहल की जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि ऐसे समय में जब पारा 45 डिग्री के पार है, वही शनि इलेक्ट्रॉनीक के वीरेंद्र वर्मा ने बताया की राहगीरों को पानी और शरबत उपलब्ध कराना सबसे बड़ी मानव सेवा है। क्षेत्रवासियों ने इस बेहतरीन आयोजन के लिए आयोजकों शनि इलेक्ट्रॉनिक्स का दिल से आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पार्षद लक्ष्मी कोरी, पार्षद पवन गुप्ता, पार्षद आलोक पांडे, सनी वर्मा वीरेंद्र वर्मा आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
आमिर सोलंकी की रिपोर्ट


















