Advertisement

कुरैशी डे केयर सेंटर में निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांच की

 

कानपुर के जाजमऊ स्थित कुरैशी डे केयर सेंटर द्वारा सोमवार को एक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। जिसमें मरीजों को शुगर, न्यूरोपैथी और नसों से जुड़ी बीमारियों की आधुनिक मशीनों से जांच की सुविधा दी जाएगी।

डॉक्टर एम.एच कुरैशी के अनुसार बाजार में करीब 2500 रुपये लागत वाली नसों की जांच कैंप में पूरी तरह मुफ्त की गई। इसके अलावा बीपी, ब्लड शुगर और ऑक्सीजन स्तर की जांच, चिकित्सकीय परामर्श तथा दवा वितरण की सुविधा भी दी गई। वहीं खून और पेशाब की जांच पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी गई।

कैंप में डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. समीर खान और जनरल फिजिशियन डॉ. एम.एच. कुरैशी ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और बीमारियों की समय रहते पहचान कर उपचार के प्रति जागरूक करना है।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh