Advertisement

​कानपुर में केडीए का बड़ा एक्शन: फिजिक्स वाला, एलन और विद्यापीठ समेत 32 कोचिंग संस्थान व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील

 

कानपुर विकास प्राधिकरण ने शहर में अवैध रूप से संचालित कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ एक बड़ा और व्यापक अभियान चलाकर हड़कंप मचा दिया है। केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक के कड़े निर्देशों के क्रम में प्राधिकरण की टीम ने सभी जोनों में एक साथ छापेमारी करते हुए कुल 32 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया है।
सचिव के नेतृत्व में धरातल पर उतरी टीम
​इस सीलबंदी अभियान का नेतृत्व स्वयं केडीए सचिव अभय कुमार पाण्डेय ने किया। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों और अभियंताओं की भारी टीम मौके पर मौजूद रही। इस विशेष अभियान में विशेष कार्याधिकारी बृजेन्द्र उपाध्याय, सत शुक्ला, नीरज, रवि प्रताप सिंह के साथ सहायक अभियन्ता अतुल कुमार राय, संदीप मोदनवाल, सी०बी० पाण्डेय और अवर अभियन्ता अमर नाथ यादव, रमाकान्त, हिमांशु बर्नवाल, अर्पण सिंह व अटल चतुर्वेदी शामिल रहे।

आमिर सोलंकी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh