Advertisement

श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के चढ़ावे में चोरी

कानपुर नगर। श्री राम जन्मभूमि मन्दिर करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का केंद्र है और वहां पर चढ़ावा चोरी की घटनाएं जघन्य अपराध है। इससे करोड़ों हिन्दुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
सनातन वैदिक रामराज परिषद् के अध्यक्ष एवं सनातन मंदिर चेतना सोसायटी के संस्थापक अजय कुमार मिश्र ने बताया कि करोड़ों हिन्दुओं की तरह सनातन मंदिर चेतना सोसायटी के सदस्यों को श्री राम जन्मभूमि मन्दिर के लिए जब सन् 2019 जब कोई सार्थक पहल नहीं दिखाई दी तब ईश्वर की प्रेरणा से 2 मार्च 2019 को बिठूर के प्राचीन शिव विष्णु मंदिर/मनु सतरूपा में एकादशी व्रत रहकर उसका पुण्य श्री राम जन्मभूमि मन्दिर को देने का संकल्प लिया गया और ईश्वर की अनंत कृपा से 9 नवंबर 2019 को श्री राम जन्मभूमि मन्दिर के पक्ष में सर्वसम्मति से माननीय सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया तब उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहा।
उसके बाद से अब तक श्री राम जन्मभूमि मन्दिर के लिए अथक परिश्रम किया गया परंतु जब यह बात सामने आई कि श्री राम जन्मभूमि मन्दिर में चढ़ावे की चोरी हो रही है और भक्तों द्वारा भगवान को समर्पित बहुमूल्य आभूषण चोरी हो गए हैं तो बहुत दुख हुआ।
तब यह निर्णय लिया गया कि जिन एकादशी माता के व्रत से मंदिर बना उन्हीं के पास चढ़ावे के चोरी के दोषियों को दण्ड दिलाने के लिए एकादशी व्रत रहकर प्रार्थना करें।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh