कानपुर में मोहर्रम की 10वीं तारीख पर शुक्रवार को अकीदतमंद ताजिया लेकर पारंपरिक मार्गों से जाजमऊ कर्बला के लिए निकले। दोपहर करीब 4 बजे से ओम पुरवा, मोतिनगर, संजय नगर,समेत शहर के विभिन्न इलाकों से ताजिया जुलूस शुरू हुए, जो जाजमऊ कर्बला पहुंचे। शाम तक यहां हजारों हिन्दू,मुस्लिम अकीदतमंद मौजूद रहे।
जुलूस के दौरान रास्तों में जगह-जगह लोगों ने अकीदतमंदों के लिए पानी और शरबत के स्टॉल लगाए। पूरे रास्ते श्रद्धालु या हुसैन की सदाओं के बीच ताजिया लेकर आगे बढ़ते रहे।
वहीं, शिया समुदाय के लोगों ने काले कपड़े पहनकर मातमी जुलूस निकाला। अकीदतमंद सीना-ज़नी और नौहाखानी करते हुए जाजमऊ कर्बला पहुंचे, और इमाम हुसैन की शहादत को याद कर मातम किया। मोहर्रम के जुलूस को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए।
ए डी सी शिवा सिंह, ए सी पी कैंट डॉ प्रियंका बाजपेई, ए सी पी चकेरी आशुतोष सिंह और चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा व जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पाण्डेय निगरानी में जुलुस निकाला गया
संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस के रूट पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन भी लागू किया गया।
मोहम्मद नईम की रिपोर्ट



















