कानपुर।
170 वें बलिदान दिवस पर सत्ती चौरा घाट पर आए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि कानपुर में 167 क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान दियाथा। कानपुर एक क्रांतिकारी की नगरी है।
अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले में उन्होंने कहा कि जो जितना बड़ा दोषी होगा वह सजा के पात्र होगा, कल FIR हुआ है और जेल भी गए हैं और आगे भी जांच होगी जो भी जांच में दोषी पाया जाएगा वह जेल जाएगा , जो दोषी होगा उसी को सजा मिलनी चाहिए। ईमानदार निष्ठावान पर किसी भी प्रकार का चिन्ह नहीं लगना चाहिए।
विपक्ष के कहने पर सभी को आरोपी नहीं बना सकते हैं। विपक्ष को जब जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया है तो वह सवाल नहीं उठाएंगे तो क्या करेंगे। उनको कोई रसगुल्ला नहीं खिलाएंगे , वह पोस्टर बाजी और बयान बाजी करेंगे।
डॉ. निषाद ने कहा कि चम्पत राय ने इस्तीफा दिया कि नहीं यह बात अभी नहीं कहीं जा सकती है, जब इस्तीफा देंगे तो सारी चीज सामने आ जाएगी।
मोहम्मद नईम की रिपोर्ट


















