Advertisement

वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कानपुर नगर। । महानगर के नौबस्ता स्थित खाहेपुर शहीद पार्क में गंगा स्वच्छता अभियान के नायक एवं पर्यावरण प्रेमी राकेश सोनी ने अपनी टीम के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी ने पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखरेख का संकल्प भी लिया। सबसे पहले सभी सदस्यों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात ऑटो चालक एवं सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार सोनी ने कहा कि प्रकृति ही परमात्मा का स्वरूप है, बस उसे समझने की आवश्यकता है। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। वार्ड 65 के पार्षद योगेंद्र सिंह यश ने कहा कि हमारी सांसों से लेकर जीवन की अनेक आवश्यकताएं वृक्षों से ही पूरी होती हैं, लेकिन अपनी सुविधाओं के लिए हम लगातार पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। हमें उनके जीवन और आने वाली पीढ़ियों के अतिभ्य के बारे में भी गंभीरता से विचार करना होगा।
उन्होंने कहा कि शहरों में बढ़ता प्रदूषण और कंक्रीट के जंगल पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। वार्ड 21 के पार्षद धीरेंद्र कुमार सोनकर ने कहा कि वृक्षों की संख्या लगातार कम होने से तापमान में वृ‌द्धि हो रही है, जिसका दुष्प्रभाव मानव जीवन पर पड़ रहा है। यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित होगा, बल्कि जीव-जंतुओं के लिए भी सुरक्षित आश्रय उपलब्ध हो सकेगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम में राकेश कुमार सोनी की टीम के सदस्य नीतू गौतम, मीना सक्सेना, दशरथ कन्नौजिया और पूजा गौतम उपस्थित रहे। पंकज तोमर, अनुज त्रिपाठी, शिव प्रताप सिंह परिहार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh