कानपुर 28 जुलाई विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर जन जागृति मंच के अध्यक्ष एवं दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य विनोद मिश्र के नेतृत्व में तात्या टोपे नगर दबौली एवं गुजैनी के तीन पार्कों में पांच फलदार एवं छायादार पौधे रोपित कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया इस अवसर पर तात्या टोपे नगर में वरिष्ठ शिक्षक एवं समाजसेवी श्री उमेश शुक्ला एवं क्षेत्र के कुछ समाजसेवियों द्वारा पर्यावरण प्रेमी समाजसेवी एवं जन जागृति मंच के अध्यक्ष विनोद मिश्र को बैंज दुपट्टा एवं मोतियों की माला एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए
संस्था अध्यक्ष विनोद मिश्र ने कहा कि हर वर्ष संपूर्ण विश्व में 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जाता है इस वर्ष की थीम है पुनर्स्थापन लचीलापन और उत्तरदायित्व है इसका मुख्य उद्देश्य पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों को बचाना है प्रकृति मानव जीवन का आधार है जल जंगल जमीन हवा और जीव जंतु मिलकर हमारे पर्यावरण का निर्माण करते हैं लेकिन आधुनिक युग में अंधा धुंध और औद्योगिकरण जंगलों के विनाश और प्रदूषण के कारण हमारी प्रकृति को ही खतरा उत्पन्न हो रहा है आजकल प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन ग्लोबल वार्मिंग जलवायु परिवर्तन और जल संकट जैसी समस्याओं को जन्म दे रहा है इस अवसर पर समाजसेवी एवं शिक्षक श्री उमेश शुक्ला जी ने कहा यदि हम सभी ने आज और अभी से प्रकृति को सहैजना नहीं शुरू किया तो भावी पीढ़ी का अस्तित्व खतरे में में पड़ जाएगा पेड़ पौधों और वन्यजीवों की रक्षा करना केवल सरकार का ही नहीं हम सब का भी कर्तव्य है प्रकृति का संरक्षण ही मानव जीवन का संरक्षण है प्रकृति ने हमें स्वच्छ हवा स्वच्छ जल एवं भोजन औषधीया एवं जीवन के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए हैं हमने प्रकृति से सब लेना तो सीखा कुछ वापस करना भी तो सीखे इसलिए हम सभी को प्रकृति का संरक्षण आवश्यक है हम सभी को अपने जीवन शैली में छोटे छोटे बदलाव करके पर्यावरण अनुकूल इको फ्रेंडली आदतें अपनानी चाहिए
हमें ऊर्जा जल संचय एवं वर्षा जल संचयन प्लास्टिक का उपयोग बंद करना होगा कपड़े या जूट का थैला इस्तेमाल करना चाहिए अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाकर उनका संरक्षण करें वर्षा जल अमृत है इसकी एक बूंद भी बर्बाद नहीं जानी चाहिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अपनाना चाहिए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद मिश्र उमेश शुक्ला रामदास राठौर सौरभ शुक्ला अंकित यादव ऋषभ शर्मा राजा यादव इत्यादि उपस्थित थे
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















