अंडर 17 के सेमीफाइनल में विवान गांधी की विस्फोटक बल्लेबाजी तथा अंडर 14 में खिलाड़ियों के चतुर्मुखी प्रदर्शन से सेठ आनंदराम जयपुरिया ने फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
स्थानीय सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल कैंट में तीन दिवसीय CISCE नॉर्थ जोन अंडर 17 क्रिकेट (बॉयज) प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला सेमीफाइनल सेठ आनंदराम जयपुरिया व वेंडी नारामऊ के बीच हुआ। जिसमें जयपुरिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 122 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाए। जिसमें विवान गांधी ने 24 गेंदों में 9 छक्के के साथ 62 रनो की विस्फोटक पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेंडी नारामऊ 10 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 85 रन ही बना पाई। जयपुरिया के विराट चौहान और वेदांत ने 2-2 विकेट लिये।
दूसरा सेमीफाइनल मेथोडिस्ट हाई स्कूल व सेंट एलेशियस के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट एलेशियस 10 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाये। दिव्य शुक्ला ने 23 और अनमोल ने 20 रनो का योगदान दिया। मेथडिस्ट के यशब सिंह ने 13 रन देकर 3 विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेथोडिस्ट ने 10 ओवरों में 5 विकेट पर 81 रन ही बना पाई। अंडर 14 में जयपुरिया स्कूल ने अर्नव ओबेरॉय के चतुर्मुखी प्रदर्शन से सेंट एलेशियस को 19 रनों से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर 14 का फाइनल सेठ आनंदराम जयपुरिया और सेंट लॉरेंस के बीच कल सेंट एलेशियस में होगा।
अंडर 17 का फाइनल सेठ आनंदराम जयपुरिया और सेंट एलेशियस के बीच कल जयपुरिया ग्राउंड पर 11बजे होगा। आज मुख्य रूप शारीरिक शिक्षा विभाग से वीरेन्द्र त्रिपाठी,सुशील चंद्रा,सौरभ श्रीवास्तव, अरुण दत्ता,शरद मिश्रा, बलविंदर सिंह, विकाशदीप आदि मौजूद रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















