संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर काशी से पवित्र रज कलश के कानपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में जिला कार्यालय नवीन मार्केट पर ढोल-ताशों, पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर “संत रविदास महाराज की जय” और “भारत माता की जय” के उद्घोषों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।
स्वागत के उपरांत सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ रज कलश यात्रा संत रविदास मंदिर, ईदगाह चौराहा की ओर रवाना हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।
संत रविदास मंदिर पहुंचने पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने रज कलश को सम्मानपूर्वक मंदिर में ले जाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना, आरती कर कलश की स्थापना की। इस दौरान भक्तिभाव और समरसता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि यह रज कलश कानपुर की सभी विधानसभाओं, मंडलों और बूथों तक ले जाया जाएगा, ताकि जन-जन संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के जीवन, शिक्षाओं और समतामूलक समाज के उनके महान संदेश से प्रेरणा ले सके।
यात्रा में प्रमुख रूप से यात्रा संयोजक धीरज बाल्मीकि,महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा,अनुराग शर्मा जन्मेजय सिंह अभिनव दीक्षित, अवधेश सोनकर,शिवांग मिश्रा,सीमा एमबीए विजय वर्मा किरन तिवारी, शालिनी कटियार,रामजी गुप्ता रीता पासवान धीरज साहू सुरेंद्र गुप्ता,मोनेन्द्र राजपूत,विनोद पाल किशन लाल सुदर्शन ,राधा सैनी,पूनम कंवर प्रशांत त्रिपाठी आशीष बाजपेई सुरेश गुप्ता मनोज प्रधान,अभिमन्यु सक्सेना,सुरेश गुप्ता कौशलेंद्र सिंह परिहार,सचिवेंद्र सिंह सेंगर जिशान अहमद स्पर्श कटियार हर्षित श्रीवास्तव लाला,
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















