कानपुर नगर, प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल कानपुर जिला इकाई द्वारा मर्चेंट चेम्बर हाल सिविल लाइंस में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप शुक्ला जी का स्वागत व्यापारियों ने किया।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने शपथ ग्रहण कर व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने कहा की यू०पी०आई शुल्क से व्यापारियों का नुकसान होगा। साथ ही महगाई बढ़ेगी, इसको लागू नहीं होना चाहिए, साथ ही त्योहारों में पुलिस एवं फूड विभाग के अधिकारियों को चेतावनी के साथ कहना है कि चेकिंग के नाम पर त्योहारों में व्यापारियों का उत्पीडन न करे क्योंकि त्योहारों के समय तथाकथिक अधिकारी व्यापारियों का उत्पीड़न पुरजोर तरीके से करते है।
प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल 13 दिसम्बर 2026 को लखनऊ में प्रदेशव्यापी व्यापारी महापर्व आयोजित कर रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश के लगभग 300 विधानसभाओं के प्रतिनिधियों के साथ हजारों की संख्या में व्यापारी हिस्सा ले कर अपने अधिकारों कि मांग को मजबूत करेंगे।
व्यापारी महापर्व उत्तर प्रदेशों के व्यापारियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
महर्ष गुप्ता को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दे कर व्यापारियों को जोड़ने की जिम्मेदारी प्रदान की गई।
शपथ ग्रहण ग्रहण करने वालों में महर्ष गुप्ता प्रदेश महासचिव, आभा पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष महिला, आकाश जायसवाल युवा नगर अध्यक्ष, सत्यम निखा जिला उपाध्यक्ष, आशीष निपाठी मंडल अध्यक्ष, समेत अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम में जे. पी. यादव जिलाध्यक्ष, रजत सिंह गौर राष्ट्रीय सचिव, आशीष निपाठी मंडल अध्यक्ष, अनिल शुक्ला प्रभारी सेंट्रल यू पी, मधु सिंह जिला अध्यक्ष महिला, कीर्ति अग्निहोली पूर्व पार्षद, ओम प्रकाश जिलाध्यक्ष उन्नाव, राम शंकर गुप्ता राष्ट्रीय सचिव, राहुल पाल युवा जिलाध्यक्ष, सुमित उपाध्याय राष्ट्रीय सचिव, नवीन अवस्थी, प्रदीप तिवारी, आदि प्रमुख पदाधिकारी व्यापारी मौजूद रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















