Advertisement

कानपुर कचहरी में लगातार तीसरे बुधवार भी अधिवक्ताओं की हड़ताल, न्यायिक कार्य प्रभावित

 

कानपुर। प्रांतीय सम्मेलन के बाद लगातार तीसरे बुधवार को भी कानपुर कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया। हड़ताल के चलते मुकदमों की सुनवाई समेत न्यायिक कामकाज प्रभावित रहा। कचहरी पहुंचे वादकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बार एसोसिएशन कानपुर के महामंत्री विनय मिश्रा ने बताया कि अधिवक्ताओं की मांगें पूरी होने तक प्रत्येक बुधवार को कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि आंदोलन को पूरे उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं का समर्थन मिल रहा है और प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी अधिवक्ता अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।

लगातार तीसरे बुधवार को कार्य बहिष्कार के कारण कचहरी परिसर में न्यायिक गतिविधियां प्रभावित रहीं। अधिवक्ताओं ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh