कानपुर के शास्त्री नगर स्थित जवाहर पार्क में आयोजित भव्य रामलीला एवं रावण दहन कार्यक्रम में आस्था, उत्साह और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल के साथ बहन इनकम टैक्स अधिकारी गीता टण्डन भी शामिल रही। उन्होंने रावण के विशाल पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया। इस दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम के आयोजक सर्वेश शुक्ला बमबम के नेतृत्व में आयोजित रामलीला को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय नागरिक जवाहर पार्क पहुंचे। रामलीला के आकर्षक मंचन और भव्य रावण दहन ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले आयोजन में बच्चों, महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। वही रामलीला का मंचन कर रहे किरदारों को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया रावण दहन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मोहम्मद आमिर की रिपोर्ट


















