बांदा के नरैनी प्रशासन की लापरवाही के चलते एक और ट्रैक्टर ट्राली पलटने का बड़ा हादसा हो गया जिसमें सवार करीब 25 लोगों में से 20 लोग घायल हो गए और वही एक मासूम बच्चे की मौत हो गई इतना ही नहीं इस हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जो जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं आपको बता दें पूरा मामला नरैनी थाना अंतर्गत पनगरा का है जहां एक ट्रैक्टर ट्राली में लगभग 25 लोग सवार होकर नरैनी के मुकेरा से मध्य प्रदेश के गोयरा गांव जा रहे थे इसी दौरान अचानक सामने कुत्ता आ गया जिसे बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली समेत पलट गया जिसके चलते 20 लोग घायल हो गए जिनमें से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है वही एक मासूम बच्चे की मौत भी हो गई है।
अब सवाल यह उठता है कि कानपुर में हुए ट्रैक्टर ट्राली हादसे में दर्जनों लोगों की मौत के बाद सुबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने तत्काल प्रभाव से ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग कृषि के अलावा अन्य क्षेत्रों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था पर यूपी के बिगड़ैल हुक्मरानों पर इसका कोई असर नहीं हुआ जिसके चलते देर रात पहले चित्रकूट में ट्रैक्टर ट्राली का बड़ा हादसा हुआ जिसमें एक की मौत हो गई और कई घायल हो गए वही इस हादसे के बाद भी सीख न लेते हुए अपनी नाकामी को छिपाने के लिए पत्रकारों को जेल भेजने वाले बांदा के नरैनी प्रशासन की लापरवाही के चलते एक और बड़ा हादसा हो गया अब सवाल यह उठ रहा है कि इस हादसे का जिम्मेदार कौन है।
तनीषा सिंह की रिपोर्ट


















