Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर नेशनल एक्सप्रेस व अलर्ट टीम समाचार कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण

 

कानपुर। सरसैया घाट स्थित अलर्ट टीम समाचार कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रोहित सक्सेना विशिष्ट अतिथि प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया के पूर्व सदस्य व जन सामना अखबार के संपादक श्याम सिंह पवार,वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि डॉ. रोहित सक्सेना ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। हमें उनके बलिदान को याद रखते हुए राष्ट्रहित और समाजहित में निरंतर कार्य करना चाहिए। नेशनल एक्सप्रेस मंडल ब्यूरो डीके सिंह, अलर्ट टीम संपादक के के साहू उप संपादक चंदन जायसवाल, मो आमिर आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh