Advertisement

युवाओं के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

कानपुर,स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई यह यात्रा पी रोड से शुरू होकर मोतीझील तक पहुंची, जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवा हाथों में तिरंगा थामे राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगे नजर आए, इस तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों, युवाओं, सुरक्षाबलों और आम जनता ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘अमर शहीदों के जयघोष’ से पूरा मार्ग गूंज उठा इस आयोजन ने शहरवासियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का एक मजबूत संदेश दिया तिरंगा हमारे देश के गौरव, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है सभी नागरिकों से अपील है कि वे अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं, अभियान को सफल बनाने और युवाओं में देशप्रेम की अलख जगाने के लिए निकाली गई इस यात्रा में शहर के कई प्रमुख युवा और नागरिक शामिल हुए इस अवसर पर मुख्य रूप से राहुल गुप्ता, शोभित सिंह,अक्षत निगम, अंशु सोनकर, विवेक त्रिवेदी, संचित निगम, कुणाल मिश्रा, विशाल भारती, अज्जू वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में युवा और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

रजत तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh