कानपुर नगर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर माँ योग कृपा सेवा समिति में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभातफेरी से हुआ, जिसमें संस्था के सदस्यों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रभातफेरी के पश्चात संस्था परिसर में संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र बाजपेयी एवं योग गुरु श्री संजय श्रीवास्तव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर संस्था की सचिव सारिका श्रीवास्तव, अलका शर्मा जी, सी.पी. मिश्रा, प्रतिभा श्रीवास्तव, डॉ. शशि सचान, तुषार श्रीवास्तव, ज्योति पालिवाल, सोनाली त्रिवेदी, देवांश सचान सहित संस्था के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर संस्था की सचिव सारिका श्रीवास्तव ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग एवं सहभागिता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। संस्था की उपाध्यक्ष विनय गुप्ता भी प्रमुख रूप से उपस्थित रही।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















