कानपुर,स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेनाझाबर मजार रोड पर 15 अगस्त का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ किया गया। जिसमें की मुख्य अतिथि कल्याणपुर पूर्व विधायक सतीश निगम रहे उन्होंने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की और 80 स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आजादी के लिए हमारे वीर शहीदों ने जो कुर्बानी दी है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों और बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। अंत में सभी को मिठाइयां वितरित की गईं। इस मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी सी.के. सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
बेनाझाबर मजार रोड पर धूम-धाम से 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया


















