Advertisement

कानपुर में सजेगा टेबल टेनिस का महाकुंभ: कल से शुरू होगी यूटीटी नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप,

उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन (UPTTA) के तत्वावधान और टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) के मार्गदर्शन में कानपुर के आर्या नगर स्थित ‘द स्पोर्ट्स हब’ (TSH) में कल, 16 अगस्त से ‘UTT प्रथम नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026’ का भव्य आगाज होने जा रहा है। देश के इस सबसे बड़े टेबल टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह कल शाम 3:30 बजे आयोजित किया जाएगा।इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल आयोजन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रमेश अवस्थी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण और विधान परिषद सदस्य (MLC) अरुण पाठक मौजूद रहेंगे। इनके साथ ही आयोजन समिति के चेयरमैन संजीव पाठक, उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के मानद सचिव व मुख्य आयोजन सचिव अरुण कुमार बनर्जी और गीता टंडन कपूर एवं प्रणीत अग्रवाल भी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।देशभर के शीर्ष खिलाड़ी दिखाएंगे दम16 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक चलने वाली इस आठ दिवसीय चैंपियनशिप को इस सीजन का भारत का सबसे बड़ा टेबल टेनिस इवेंट माना जा रहा है। इसमें देशभर के शीर्ष और रैंकिंग वाले पैडलर्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन समिति के चेयरमैन संजीव पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और ‘द स्पोर्ट्स हब’ अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार है। टूर्नामेंट में शामिल हो रहे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए शहर के खेल प्रेमियों को भी आमंत्रित किया गया है।आज आयोजन समिति ने हॉल में तैयारियां पूरी कराई ।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh