कानपुर नगर। तीज के पावन पर्व के अवसर पर श्री हेल्पिंग इम्पायर (SHE) फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘तीज क्वीन कॉन्टेस्ट 2026 सीजन- 2’ का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किदवई नगर स्थित होटल ऑर्चिड में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की संस्थापिका अंजलि सिंह राना ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है।
कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नृत्य, कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। विशेष प्रस्तुति के दौरान आस्था, सारांश, धैर्या, अलंकृति आरुष, अनायसा, काव्या, स्वधा और आशक्ति ने अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।
इस अवसर पर शिवराम सिंह, अजय प्रताप सिंह, श्रीगोपाल तुलसियान, इला बाजपेयी, आदित्य पोद्दार, विनीता अग्रवाल, कृष्णा शर्मा, राजेश गुप्ता, सारिका श्रीवास्तव, रीना अस्थाना, अलका कालरा, प्रियंका चतुर्वेदी और अजय कुमार सहित शहर के अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
तीज क्वीन का खिताब सुनीति पाण्डे ने अपने नाम किया। प्रीति शुक्ला व अणिमा क्रमशः दूसरे व तीसरे पायदान पर रही।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही।]
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















