Advertisement

स्वतंन्त्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण व प्रभातफेरी का आयोजन

डॉ० नरेन्द्र सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कालेज पुराना शिवली रोड कल्यानपुर कानपुर में स्वतंन्त्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण व प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती अल्का सिंह (वरिष्ठ प्रबंधक जवाहर नगर कानपुर) ने ध्वजारोहण व वीर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के अनेक बच्चों ने वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुये अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये तथा विद्यालय के छात्र-संसद प्रधानमंत्री ब० वैष्णवी सिंह ने अपना देशभक्ति पर ओजस्वी उद्बोधन दिया ।
मुख्य अतिथि महोदया ने भी अपने उदबोधन में बच्चों को बताया कि हमारे देश को स्वतन्त्र कराने के लिए हमारे देश के न जाने कितने शहीदों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। आज देश को आजाद हुए 79 वर्ष बीत चुके हैं। आजादी के बाद से हमारा देश निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आज सम्पूर्ण विश्व में भारत देश ने अपना एक अलग ही वर्चस्व बना रखा है। ये बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं और आवश्यकता है, इन बच्चों को अग्रसर करने की, जो आगे चलकर देश की सेवा कर सके और देश को उत्थान के पथ पर अग्रसर कर सकें ।
मुख्य अतिथि महोदया ने बच्चों को बताया कि सभी छात्र/छात्राओं को एक समयबद्ध होकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर होना चाहिए और एक अनुशासित जीवन यापन कर लक्ष्य को प्राप्त कर समाज व देश की सेवा करनी चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महोदया का स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्या ब० कल्पना सिंह व प्रबंधक मा० संजय कुमार जी ने किया। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य बन्धुओं में प्रबन्ध समिति के संयुक्त मंत्री गणेश शर्मा, गिरीश कुमारी जी आदि तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh