Advertisement

महा रुद्राभिषेक एवं विशाल धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया

 

कानपुर। देवों के देव महादेव की आराधना एवं सनातन धर्म की मंगलकामना को लेकर ‘श्री निवास भैरव मंडल’ के तत्वावधान में रविवार, 16 अगस्त 2026 को महा रुद्राभिषेक एवं विशाल धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाराज प्रयाग नारायण मंदिर, शिवाला में किया गया।
धार्मिक कार्यक्रम में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का महा रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा।वही सभी आये हुए अतिथि बीजेपी नेता रोहित सक्सेना जी को पटका पहनाकर स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मानित किया गया
यह पावन धार्मिक अनुष्ठान प्रेरणास्रोत एवं स्मृतिशेष डॉ. बद्री नारायण तिवारी, प्रपौत्र महाराज प्रयाग नारायण तिवारी, की स्मृति में आयोजित किया गया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देना तथा समाज में सनातन संस्कृति और संस्कारों के प्रति आस्था को मजबूत करना है।

महा रुद्राभिषेक के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर श्री निवास भैरव मंडल के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अभिनव तिवारी,मुकुल तिवारी विशाल वर्मा राजकपूर के साथ सभी भक्तगण मौजूद रहे।

मोहम्मद आमिर की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh