Advertisement

एसओजी प्रभारी श्रवण कुमार निगम उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सिल्वर मेडल

कानपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आगरा पुलिस के एडीजी एसके भगत ने पुलिस कर्मियों को उनके कर द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के मध्य नजर प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया।
इसी कड़ी में आगरा एसओजी प्रभारी श्रवण कुमार निगम को पुलिस महानिदेशक ने सिल्वर मेडल एवं प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया है। इस दौरान पुलिस महानिदेशक एसके भगत ने श्री निगम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पूरी ड्यूटी ईमानदारी के साथ निभाई है पुलिस कर्मियों को चाहिए कि वह इनसे प्रेरणा लेते हुए ड्यूटी निभाई ताकि आम जनमानस को समय रहते न्याय मिल सके और आम पब्लिक के बीच पुलिस की छवि और बेहतर बन सके। उन्होंने श्री निगम को भरोसा दिलाया कि जिस प्रकार से वह पुलिस विभाग में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं भविष्य में अगर किसी भी समस्या उनके सामने आती है तो विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh