हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकार राम सुजान ( दबंग फेम चौबे जी ) , व राम भदौरिया का आज ऑल इंडिया फिल्म्स एंड फ्रेटरनिटी एसोसिएशन के कार्यालय में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रकाश शुक्ल, फिल्म निर्देशक, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार , मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा के द्वारा शॉल , व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया ।
राम सुजान आजकल कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में फिल्म ऑपरेशन कुर्सी की शूटिंग में व्यस्त है । जिसमें मुख्य भूमिका में अंशुमान सिंह ,शिवानी , संजय पाण्डेय, राम सुजान , राम भदौरिया निर्देशक विशाल प्रजापति है । शूटिंग से थोड़ा समय निकालकर आज वह जाजमऊ कार्यालय में आए , और द्वितीय काशी सिद्धनाथ धाम के भी दर्शन कर बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किए । थाना जाजमऊ ने अपने चहीते चौबे जी का सम्मान किया ।
फिल्म के बारे पूछने पर उन्होंने बताया कि ये फिल्म हम परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं ।
इस अवसर पर प्रमोद भाटिया, फहीम अहमद, एन पी सिंह गौर, एम ए अंसारी , दिलीप कुमार मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे ।
आपरेशन कुर्सी की शूटिंग घाटमपुर में


















