कानपुर, संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति नगर निगम जलकल कानपुर के तत्वावधान आज तीसरे दिन की निजीकरण को लेकर मोतीझील मुख्यालय पर सभा हुई लगभग तीन चरणों में वार्ता के पश्चात नगर आयुक्त द्वारा लिखित रूप से आदेश किया गया की 6000 आउटसोर्स सफाई कर्मचारी सहित अन्य संवर्ग के कर्मचारियों को निजी कंपनी में नहीं भेजा जाएगा अपनी जगह सभी कर्मचारी यथावत कार्य करते रहेंगे। सभी कर्मचारियों को सेवा निगम बोर्ड का लाभ भविष्य में प्राप्त होगा और हड़ताल समाप्ति की घोषणा धीरज गुप्ता द्वारा की गई।
सभा के अंत में महापौर श्रीमती प्रमिला पांडेय, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमित सिंह का एक स्वर से आभार वयक्त किया और सभा में घोषित किया गया कि कल से सभी अपने अपने काम में जुट जाएं युद्ध स्तर पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें।
सभा में अजीत बाघमार, मुन्ना हजारिया,अली बाबा, दीप वाल्मीकि, युसूफ अली,जीतू बाबा,तारा चन्द्र किशोर सागर, आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
के.के. साहू की रिपोर्ट


















