Advertisement

सनातनियों का जत्था ट्रेन द्वारा जाएगा शुकताल

कानपुर। सनातन सेवा सत्संग एवं श्रीमद् भगवत गीता वैदिक न्यास की संयुक्त बैठक बर्रा स्थित कामद साइनिंग स्कूल में विक्रम सिंह बघेल की अध्यक्षता में हुई, संचालन कैप्टन अनिल चतुर्वेदी ने किया ।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य सुधीर भाई मिश्र ने बताया कि पांचवा गुप्त नवरात्रि अनुष्ठान शुक़ ताल जहां सुखदेव जी ने पहली बार राजा परीक्षित को भागवत कथा सुनाई थी, जो जिला मुजफ्फरनगर में है। शुक ताल स्थित”हनुमत धाम” में 14 जुलाई से 22 जुलाई तक संपन्न होगा,जिसमें कलश स्थापना, गणपति, पंचांग , वेदियों का पूजन, सामूहिक दुर्गा सप्तशती पाठ, नवार्ण मंत्र जप, के दशांश का हवन नित्य होगा ।
प्रातः कालीन बेला में योग प्राणायाम, नित्य गंगा स्नान, संध्योपासन के उपरांत भागवत जी का मूल पाठ, रामचरितमानस का नवान्ह पारायण गीता पाठ के अलावा तीर्थ व आसपास के सिद्ध संतों का दर्शन सानिध्य प्रवचन आशीर्वचन प्राप्त होंगे । कार्यक्रम के संयोजक जगदीश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि साधना के लिए नवरात्रि काल बहुत उत्तम होता है जिसके लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से महिला पुरुष ट्रेन द्वारा पहुंचेंगे । उन्होंने संस्था के कानपुर दक्षिण जिला की कार्यकारिणी की भी घोषणा की, जिसमें शैलेश दुबे ,पुष्कर पांडे ,ऋषि शुक्ला ,चंद्रभान मिश्रा, कृष्ण शर्मा, श्रीमती रंजना गुप्ता, अभिषेक झा, हरिओम गुप्ता , सुबोध शर्मा ,बैजू पंडित, ए के जेटली ,डॉक्टर यू एस दुबे ,श्रीमती मीनाक्षी राठौर ,उमेश वर्मा ,दिवाकर प्रजापति ,शैलेंद्र त्रिवेदी ,सुमन लता गुप्ता, ओ पी उपाध्याय, राघव शुक्ला का मनोनयन किया गया, जिनका शपथ ग्रहण समारोह शीघ्र ही कराया जाएगा । मुख्य अतिथि अजय शर्मा ने सनातन धर्म की विस्तृत व्याख्या करते हुए संस्था द्वारा वर्ष पर्यंत किए जा रहे कार्यक्रमो द्वारा नई पीढ़ी को संस्कारित करने की सराहना की।
विशिष्ट अतिथि परमानंद शुक्ला ने कहा कि तुलसी जयंती 19 अगस्त को छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय में हम लोग मिलजुल करके मनाएंगे। संयोजक जमुना प्रसाद पांडे ने बताया कि जिनको शुक ताल जाना है 13 मई तक अध्यक्ष के बर्रा भाग 2 स्थित कार्यालय में अथवा मोबाइल नंबर 983 8530 238 पर संपर्क कर स्थान सुरक्षित करवा सकते हैं।
कोषाध्यक्ष पवन तिवारी ने कहा प्रवास में साधकों के ठहरने भोजन जलपान की समुचित व्यवस्था की गई है। उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शित किया ।
बैठक में प्रमुख रूप से संजय सिंह अरविंद अवस्थी ,शीलू शुक्ला, उपेंद्र मिश्रा, सुखदेव शुक्ला ,बृजेश शर्मा, शिव नरेश शुक्ला , के बी मिश्रा, शरद मिश्रा , एंड० सुभाष द्विवेदी, अनुराग बाजपेई,आशीष कुमार दीक्षित, दिलीप दीक्षित,निमिष त्रिपाठी, हरिओम पांडेय, संजय बाजपेई ,घनश्याम दीक्षित इंद्र नारायण तिवारी, अतुल अवस्थी अभय शंकर दुबे, श्रीमती रजनी चतुर्वेदी, रश्मि मिश्रा, इला बाजपेई, सर्वेश तिवारी, प्रदीप मिश्रा, सत्येन्द्र यादव,कुमार प्रीत पाण्डे, मुनीश कुलश्रेष्ठ,शशिकांत पांडे, सतीश गुप्ता श्याम बाबू शुक्ला, प्रशान्त शुक्ला, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, अवधेश तिवारी,ओम पाठक, राम गोपाल त्रिपाठी,अशोक शास्त्री, शिवम तिवारी, गौरव पालीवाल आदि उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh