कानपुर वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के तत्वावधान में आज मातृ दिवस पर वरिष्ठ नागरिक महिलाओं का सम्मान समारोह व बुजुर्ग पुरुष का बर्थ डे समारोह का भव्य आयोजन मलिक गेस्ट हाउस, रामादेवी में किया गया। जिसका शुभारंभ एअर फोर्स के अफसर पी के नरेन्द्र व उनकी पत्नी अनीता नरेंद्र ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं ने देश भक्ति गीत से किया । इसमें कानपुर नागरिक वरिष्ठ सेवा संस्थान की टीम ने मीना सिंह यादव, किरण जयसवाल सहित 51 महिलाओं को सम्मानित भी किया। इस बाबत मनोज यादव राजा भैया ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति लगातार वरिष्ठ नागरिको का सम्मान करके एक विशेष स्थान बना लिया है हमको गर्व महसूस होता है, आज नारी शक्ति के मनमोहन प्रस्तुति को सराहा गया । तू कितनी भोली है मनमोहन गीत प्रस्तुत किया। मां पर मनमोहक नृत्य देखकर आये अतिथियों ने ताली बजा कर स्वागत व अभिनन्दन किया। मनमोहन नृत्य, गीत व कविताएं आकर्षक का केंद्र बिंदु रहे। हजारों लोगों ने शिरकत किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय लक्ष्मी यादव, अरूण अग्रवाल, कमल सिंह यादव , बलराम सिंह,मीना सिंह यादव , कुमुद यादव, अनंती पाल, सुशील देवी, रानी जायसवाल, मंजू भार्गव, सुशीला देवी आदि लोग मौजूद रहे।
दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट


















