Advertisement

महाराणा प्रताप जयंती पर कानपुर में गूंजा स्वाभिमान और समर्पण का संदेश, सार्वजनिक अवकाश की हुई मांग

कानपुर। वीर अभिमन्यु क्षत्रिय सभा उत्तर प्रदेश द्वारा महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर जरीब चौकी स्थित प्रताप चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष विवेक भदौरिया ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल योद्धा नहीं, बल्कि स्वाभिमान, साहस और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण के शाश्वत प्रतीक हैं। उनकी वीरता आज भी युवाओं को यह सिखाती है कि कठिन परिस्थितियों में भी सिद्धांतों और आत्मसम्मान से समझौता नहीं करना चाहिए।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि महाराणा प्रताप जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। साथ ही उन्होंने यूजीसी के जातिगत आरक्षण का विरोध करते हुए कहा कि इससे सामाजिक वैमनस्य बढ़ेगा।
सभा के संरक्षक धर्मेंद्र भदौरिया ने कहा कि जातिगत आधार पर आरक्षण बंद होकर आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था लागू होनी चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी लाल सिंह तोमर, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, जिला पंचायत सदस्य दीपू ठाकुर, बबलू भदौरिया, जानू ठाकुर, दिनेश चंदेल, बृजेंद्र तोमर, कुलदीप सिंह, शिव प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh