Advertisement

सती माता मन्दिर नसरसेड़ा में धर्म ध्वजारोहण एवं दीप यज्ञ का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ

झींझक,नसरसेड़ा स्थित ऐतिहासिक सती माता मन्दिर में आज धर्म ध्वजारोहण, पवित्र घंटारोहण,अखण्ड ज्योति प्रज्वलन एवं दीप यज्ञ का आयोजन वैदिक रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ। विद्वान आचार्यों द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराए गए। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को हलवा एवं शर्बत का वितरण किया गया। झींझक कस्बा,ग्राम नसरसेड़ा,ग्राम खम्हैला,कमला बाग,संधूपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में बच्चों,वृद्धजनों एवं महिलाओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं के लोक गीतों और भजन से वातावरण भक्तिमय हुआ। कार्यक्रम संयोजक निर्मल त्रिपाठी ने बताया कि यह ऐतिहासिक मन्दिर दो सौ वर्ष से भी अधिक प्राचीन है तथा इसका इतिहास सिंधिया सल्तनत से जुड़ा हुआ माना जाता है। उन्होंने बताया कि देखरेख के अभाव में लगभग पचास वर्षों से मन्दिर बंद जैसा हो गया था। मन्दिर की बाउंड्री आदि क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं तथा चारों ओर जंगल उग आया था,जिसे ग्रामीणों के सहयोग से साफ कराया गया। साथ ही रोड,पानी एवं बिजली की व्यवस्था भी कराई गई। निर्मल त्रिपाठी ने कहा कि सूत्रों के अनुसार यह मन्दिर भविष्य में सांस्कृतिक धरोहर के रूप में विकसित हो सकता है,जिससे क्षेत्रीय विकास के साथ रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से झींझक नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी,बब्बन शर्मा, ग्राम प्रधान नसरसेड़ा महेन्द्र, ग्राम प्रधान खम्हैला तिवारी, राजू मिश्रा,वीरेन्द्र सिंह,शैलेन्द्र तिवारी, कुसुम शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रजत तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh