Advertisement

पश्चिम बंगाल जीतने की खुशी मनाई गई कानपुर भाजपा कार्यालय में

कानपुर

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में आज सीएम पद की शपथ शिवेंदु अधिकारी ने जब ली तो भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ एवं पश्चिम बंगाल की जनता का खुशी का ठिकाना नहीं रहा, सभी के दिलों में जय श्री राम के  नारे के साथ पश्चिम बंगाल मे विकास की नई शुरुआत हुई,

आज इसी खुशी में जिस तरीके से पश्चिम बंगाल के अंदर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाल मुरी खाकर एक आम आदमी का परिचय दिया था आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री राकेश तिवारी ने भी छावनी विधानसभा में झाल मुरी बनाकर खुद भी खाया और क्षेत्र की जनता को भी इसका स्वाद चढ़ाया, एक आम आदमी का परिचय दिया वहीं ममता बनर्जी के भ्रष्ट शासन को औरंगजेब से तुलना करी, वही पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर पश्चिम बंगाल का नया युग आने की बात कही,

इस झालमुरी कार्यक्रम मे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री राकेश तिवारी, के साथ लाल बंगला उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री विजय तिवारी, पार्षद जितेंद्र चौरसिया, तिवारी भोजनालय, एवं समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh